इस कोर्स मे हम जानेंगे डीएलएड कैसे करें ? इस कोर्स को करने में कितना खर्च लगता है ? इस कोर्स को करने के बाद हम क्या सब कर सकते है ? और भी बहूत से महत्वपूर्ण जानकारी जो इस कोर्स से जुड़े है |
इस कोर्स की मांग बिहार और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में लोग खूब करते है | क्योंकि इन राज्यों में बहूत ही ज्यादा मात्रा में टीचर की vacancy आती है | प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षक बनने के लिए लोग यह कोर्स करते है | ऐसा नहीं है की यह कोर्स करके लोग सिर्फ सरकारी teacher बनते है | आप चाहे तो और भी बहूत से जॉब कर सकते है इस कोर्स को करने के बाद | जिसकी जानकारी हम आपको इस ब्लॉग में आगे देने जा रहे है |
तो आईए हम जानते है डीएलएड कैसे करें ? और इस कोर्स से जुड़े महत्वपूर्ण जानकारी |
डीएलएड कैसे करें ?
डीएलएड कोर्स प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षक बनने के लिए Diploma कोर्स होता है | इस course करने के लिए इस steps को ध्यान से पढ़ना होगा | जैसे :-
Step 1:- 12वीं साइंस आर्ट्स और कॉमर्स पास करना होगा
Step 2:- डीएलएड Entrance का फॉर्म भरें
Step 3:- Entrance को पास करें
Step 4:- पास करने के बाद अपना counselling करवाए
Step 5:- counselling में जो कॉलेज आपके लिए निर्धारित किया गया है उस में admission करवाए
इसे भी पढ़ें:- Biotechnology Kya Hai
इसे भी पढ़ें:- Bank SO Kaise Bane
डीएलएड में कितने सब्जेक्ट होते है?
डीएलएड पूरे 2 साल का कोर्स होता है जिसमे कुल 4 semester होता है | हर राज्य का अपना syllabus होता है | लेकीन बहूत से ऐसे subject होते जो सामान होते है | जिसका जिक्र हम आगे करने वाले है | डीएलएड में आपको यह सब subject पढ़ना पर सकता है | जैसे :-
- बच्चों का विकास
- गणित
- अंग्रेज़ी
- समकालीन समाज
- कार्य एवं शिक्षा
- अनुभूति, सामाजिक-सांस्कृतिक संदर्भ
- शिक्षक पहचान और स्कूल संस्कृति
- पर्यावरण अध्ययन की शिक्षाशास्त्र
- विविधता और शिक्षा
- स्कूल स्वास्थ्य और शिक्षा
- नेतृत्व और परिवर्तन
- ललित कला
- प्रशिक्षुता
- शिक्षा, समाज
डीएलएड क्या है?
डीएलएड का Full Form होता है Diploma In Elementary Education | यह 2 साल का कोर्स होता है जिसमे कुल 4 सेमेस्टर होते है | Primary स्कूल के बच्चों को पढ़ने के लिए इस कोर्स को बनाया गया है |
इस कोर्स को करने के बाद आपकी नौकरी प्राइमरी स्कूल मे लगता है | डीएलएड कोर्स को पूरा करने के बाद आपको CTET पास करना होगा | उसके बाद ही आप टीचर के जॉब के लिए apply कर सकते है |
डीएलएड की फीस कितनी होती है
डीएलएड की फीस की बात करें तो यह निर्भर करता है की आप कौन से राज्य या फिर कॉलेज से डीएलएड करना चाहते है | हर राज्य और कॉलेज का अपना fee structure होता है |
यदि बात करें बिहार की तो बिहार में DLED की fee 1 लाख से 1.5 लाख तक होता है | दूसरे राज्य में बिहार के तुलना में कम होता है | आप जिस कॉलेज मे apply कर रहे होते है उस college के वेबसाईट पर check कर सकते है |
डीएलएड के बाद क्या करें
डीएलएड खत्म होने के बाद आपके टीचर की वैकन्सी को भरते है | ज्यादातर लोग इसलिए ही डीएलएड करते है | सरकारी शिक्षक बनने के लिए लोग इस तरह के कोर्स करते है | यदि आपने डीएलएड कर लिया है तो आप private school में भी जॉब कर सकते है | आप चाहे तो स्कूल counsellar भी बन सकते है | प्राइवेट और अनलाइन ट्यूशन में teaching कर सकते है |
डीएलएड के लिए योग्यता
डीएलएड कोर्स में admission के लिए आपको कम से कम 12वी पास होना अनिवार्य होता है | Science, Commerce और Art में से किसी भी संकाय के अभियार्थी डीएलएड के लिय योग्य है |
आपको डीएलएड में admission के लिए 12वीं में कम से कम 50% अंक होना चाहिए | यदि आप बिहार से डीएलएड करना चाहते है | तो उसके लिए आपको entrance देना होगा | साल 2022 से यह नियम लागू हो चुका है | यदि किसी और राज्य से है तो आपको उस राज्य के अड्मिशन process को जानना होगा |
बहूत से राज्य डीएलएड में direct admission लेते है |
इसे भी पढ़ें:- MBA Kya Hai
Bihar Deled Entrance Exam Syllabus 2022
विषय | प्रश्न | अंक |
सामान्य हिन्दी/उर्दू | 30 | 90 |
गणित | 30 | 90 |
विज्ञान | 20 | 60 |
समान्य अध्ययन | 20 | 60 |
अंग्रेजी | 25 | 75 |
रिजनिंग | 25 | 75 |
Conclusion
इस ब्लॉग में हमने यह सब जाना जैसे :- डीएलएड कैसे करें, डीएलएड के बाद क्या करें, डीएलएड के लिए योग्यता, डीएलएड की फीस कितनी होती है, डीएलएड में कितने सब्जेक्ट होते है | दोस्तों डी एल एड आज के समय मे बहूत ही अच्छा कोर्स माना जाता है | क्योंकि इस कोर्स को करने के बाद goverment शिक्षक बनना आसान हो जाता है | जो लोग सरकारी नौकरी करना चाहते है उन लोगों के लिए यह कोर्स बहूत अच्छा माना जाता है |
यदि आपको यह ब्लॉग अच्छा लगा हो तो हमे comment करके जरूर बताए |
धन्यवाद !
Q.1 डीएलएड में कौन कौन से विषय होते हैं ?
ANS:- डीएलएड इस तरह के विषय होते है जैसे हिन्दी, अंग्रेजी, पर्यावरण, गणित, स्कूल स्वास्थ्य और शिक्षा इत्यादि |
Q.2 डीएलएड करने के बाद कौन सी नौकरी मिलती है ?
ANS:- सरकारी शिक्षक, प्राइवेट शिक्षक, स्कूल कौंउनसेलर |
Q.3 डी एल एड के लिए योग्यता ?
ANS:- 12वीं |
Q.4 डी एल एड की फीस कितनी है ?
ANS:- 80 हजार से 1.5 लाख तक |
Q.5 डी एल एड का फूल फॉर्म क्या होता है ?
ANS:- Diploma In Elementary Education |
View Comments (3)
क्या iti से 12th किया है तो d.el.ed में फॉर्म भर सकते हैं।
जी नहीं, आपको 12th science, commerce और art से करना होगा | तब जाके आप d.el.ed कर सकते है |
Bihar se deled karne ke liye kitna paisa lagta hai