BBA Kaise Kare- बीबीए कोर्स क्या है हिन्दी

Rate this post

नमस्ते दोस्तों आज हम जानेंगे की BBA Kaise Kare, BBA Course Kya Hai और इस कोर्स से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों के बारे में  जानेंगे | आप सब बीबीए के बारें में जरूर सुने होंगे | लेकिन आप सब के मन में बहूत से सवाल होंगे |

जैसे इस कोर्स में Admission कैसे लें, बीबीए के लिए कौन सा Entrance देना होता है, इसमे क्या सब पढ़ना पड़ता है, इस कोर्स को करने के बाद कितना सैलरी मिलता है, इत्यादि जैसे सवाल होंगे | तो आपको परेसान होने की जरूरत नहीं है | मै आपके सारे सवालों का जवाब अपने इस ब्लॉग के माध्यम से दूंगा |

तो चलिए सबसे पहले हम जानते है की BBA Course Kya Hai |

 BBA Kaise Kare

BBA Course Kya Hai

BBA का Full Form होता है Bachelor Of Business Administration | यह एक Undergraduate कोर्स होता है | जिसमे हम Business Or व्यवसाय से जुड़े चीजों के बारे में पढ़ते है | इस कोर्स को करने में पूरे 3 साल लगते है |

यह एक Professional कोर्स है, इस कोर्स को करने के लिए आपको किसी प्रोफेशनल कॉलेज में पढ़ना होता है | जहां आपको थ्योरी से लेकर मार्केट ओर इंडस्ट्री तक का ट्रैनिंग दिया जाता है |

जिन लोगों को Business करने में रुचि है | वो भविष्य में Business करके अपना Career बनान चाहते है | उनके लिए यह कोर्स Best है | क्योंकि इस कोर्स में आपको Marketing, Finance, मानव संसाधन, Operation जैसे विषयों के बारे में पढ़ते है | जो की हर बिजनेस के लिए जरूरी होता है |

यह कोर्स 2 तरह से किया जाता है पहला Regular कोर्स दूसरा Distance कोर्स | इन दोनों कोर्स में बस इतना अंतर होता है की Regular कोर्स में आपको कॉलेज जाना अनिवार्य होता है Distance कोर्स में अनिवार्य नहीं होता है | दोनों का Syllabus एक जैसा ही होता है | Distance से BBA वो लोग करते है जो जॉब कर रहे होते है | वो इसलिए करते है क्योंकि उनको यह डिग्री Promotion लेने में मदद करता है |

BBA Kaise Kare

BBA Eligibility Or योग्यता

Eligibility For BBA Course min scaled

  • आपका 12 वीं पास होना अनिवार्य है |
  • किसी भी विषय (Science, Commerce, Art) के छात्र इस कोर्स के लिए योग्य है |
  • आपके 12 वीं में 50% अंक होनी चाहिए |

BBA में Admission कैसे लें

इस कोर्स में Admission लेने का 2 तरीका होता है |

  1. Entrance देकर
  2. Merit Basis

यदि आप 12वीं पास कर चुके है और आपका सपना भारत के Top Business कॉलेज से BBA करना है | तो उसके लिए आपको Entrance देना होगा होगा | जैसे :-

  • DU JAT ( Delhi University Joint Admission Test ) – यह Entrance साल में एक बार लिया जाता है | इस Entrance को पास करने के बाद आप दिल्ली यूनिवर्सिटी के कॉलेज में Admission ले सकते है |
  • SET ( Symbiosis Entrance Test ) यह Entrance Symbiosis International College, Pune में Admission लेने के लिए संचालित किया जाता है |
  • NMIMS PAT- Exam ( Narsee Monjee Institute Of Management Studies Program After Twelve ) यह Entrance राष्ट्रीय स्तर पर लिया जाता है | जिन अभियार्थीयों को NMIMS में पढ़ना होता है उनको यह Entrance पास करना अनिवार्य होता है |

हमारे यहाँ बहूत से कॉलेज ऐसे भी है जो सिर्फ Merit Basis पर Admission लेते है | वहाँ सिर्फ आपके 12वीं के अंक देखे जाते है और Interview लिए जाते है | उसी के आधार पर आपका Admission लिया जाता है |

BBA Ka Syllabus

बीबीए का Syllabus Institute अपने हिस्साब से बनाती है | यह एक प्रोफेशनल कोर्स होता है इसलिए इसमे नई विषय जुड़ती रहती है | वो इसलिए क्योंकि व्यवसाय करने के तरीका बदलता रहता है | फिर भी आप जिस भी कॉलेज में हों आप को यह syllabus पढ़ना होता ही है | जैसे :-

First Semester

  • Principal Of Management
  • Microeconomics
  • Quantitative Techniques
  • Indian Social And Political Economics
  • Computer For Manager

Second Semester

  • Environmental Management
  • Cost Accounting
  • Business Law
  • Quantitative Techniques
  • Principal Of Marketing
  • Macroeconomics
  • Effective Communication

Third Semester

  • Research Methodology
  • Management Information System
  • Indian Economics In Global Scenario
  • Human Resource Management
  • Consumer Behaviour
  • Service Marketing

Fourth Semester

  • Management Accounting
  • Business Law
  • Financial Management
  • Fundamental Of Production And Operation Management
  • Operation Management
  • E- Commerce
  • Sales And Distribution Management
  • Business Analytics

Fifth Semester

  • Strategic Management & Business Policy
  • Advanced Financial Management
  • Finance Elective
  • Financial Statement Analysis
  • Research Methodology

Sixth Semester

  • Finance Elective
  • Marketing Elective
  • International Business Management
  • Operation & Supply Chain Management
  • Fundamental Of Entrepreneurship
  • Ethics

Top BBA College India Hindi

हमारे देश में BBA के बहूत सारे कॉलेज है | एक खोज के अनुसार हमारे देश में BBA कॉलेज की संख्या 3000 से ऊपर है | तो ऐसे में आपके लिए थोरा कठिन हो जाता है कॉलेज चुनने में | तो चिंता करने की जरूरत नहीं है मै आपको Top BBA College का लिस्ट देने जा रहा हूँ |

  1. Symbiosis Institute ऑफ कंप्युटर स्टडी एण्ड रिसर्च, पुणे
  2. JD बिरला इंस्टिट्यूट, कोलकाता
  3. NMIMS, अनिल सुरेन्द्र मोदी स्कूल ऑफ कॉमर्स, मुंबई
  4. माउंट कार्मेल कॉलेज, Bengaluru
  5. ऐमिटी कॉलेज, नोएडा

यदि आप इससे भी बेहतर कॉलेज ढूंढ रहे है तो आप इन कॉलेज मे पढ़ सकते है |

  1. IIM Indore
  2. IIM Rohtak
  3. दिल्ली यूनिवर्सिटी

NOTE:- सबसे जरूरी बात ! यदि आप इस कोर्स को करने में रुचि रखते है तो आप सीधे Entrance की तैयारी करें | Entrance पास करने के बाद जो कॉलेज आपको मिलता है उस कॉलेज में अपना Admission लें या फिर 12वीं में अच्छे अंक लाए और जो कॉलेज 12वीं के अंक के आधार पर Admission लेते है उस कॉलेज में जाए | याद रखे आपका कॉलेज इंडिया के टॉप कॉलेज की लिस्ट में हों |

किसी दलाल के चक्कर में ना आए | क्योंकि हमारे यहाँ बहूत सारे BBA के कॉलेज है | वो अपना फायदा देख कर किसी भी कॉलेज में आपका अड्मिशन करवा देंगे | जो आगे जाकर आपके Career के लिए घातक साबित होगा |

BBA Course Fee

BBA

BBA का कोर्स Fee Institute पर निर्भर करता है | Top BBA College Ki Fee बहूत ज्यादा होता है | पर आप इसे खर्च नहीं Investment के तरह देखे | क्योंकि इन कॉलेज से पास होने के बाद आपका Placement दुनिया के टॉप कॉम्पनी में होता है | जहां आप को High Package Salary मिलता है | सबसे जरूरी बात इन कॉलेज में पढ़ने के लिए बैंक लोन भी देता है |

BBA करने के फायदे 

तो अब हम जान गए की BBA Kaise Kare | अब हम जानते है की BBA करने के क्या फायदे होते है? इस कोर्स को करने के बाद आपकी नौकरी MNC (Multinational Company) में भी लग सकता है | वो इसलिए क्योंकि यह एक प्रोफेशनल कोर्स होता है | जीतने भी बड़े कंपनी होते है वो एक Highly Qualified लोगों को अपने कंपनी में रखना चाहता है | BBA कोर्स में आपके Personality Development से लेकर Communication Skills पर भी ध्यान दिया जाता है |

आए हम आपको बताते है की आप BBA करने के बाद क्या सब बन सकते है |

  • Financial Advisor बन सकते है |
  • HR मैनेजर के रूप में अपना Career बना सकते है |
  • Marketing Executive बन सकते है |
  • सेल्स मैनेजर बन सकते है |
  • Business Development Executive बन सकते है |
  • डिजिटल मार्केटिंग के क्षेत्र में Career बना सकते है |

BBA करने के बाद क्या करें?

पढ़ाई खत्म करने के बाद स्टूडेंट के पास 2 रास्ते होते है अपने Career बनाने के लिए, पहला नौकरी और दूसरा बिजनेस | यह एक ऐसा कोर्स है जिसको करने के बाद आपके लिए नौकरी और बिजनेस दोनों के रास्ते आसान हो जाते है | वो इसलिए क्योंकि BBA में आप पूरे बिजनेस के बारे में ही सीखते है | कहा जाए तो आप बिजनेस में Graduate हो जाते है |

यदि बात करें नौकरी का तो आप Foreign में भी नौकरी कर सकते है | आप किसी भी कंपनी में मैनेजर के पोस्ट के लिए भी Apply कर सकते है |

क्योंकि यह एक Undergraduate कोर्स है इसलिए आप आगे की पढ़ाई भी कर सकते है | जैसे MBA, MCom इत्यादि | MBA करने वालों के लिए यह कोर्स बहूत ही अच्छा माना जाता है | क्योंकि दोनों कोर्स एक दूसरे से जुड़े होते है |

BBA की Salary कितना होता है?      

सबसे ज्यादा स्टूडेंट के मन में यही सवाल होता है की BBA करने के बाद कितना Salary मिलता है | चाहे आप किसी भी कोर्स के स्टूडेंट हों आप के मन में सैलरी को लेकर सवाल जरूर आता होगा | तो आईये हम जानते है की BBA के बाद क्या सैलरी होता है ?

India के टॉप कॉलेज की बात करें जैसे IIM, Symbiosis, Amity University तो आपके सैलरी लाख रुपए प्रति माह होता है या फिर उससे ज्यादा भी हो सकता है | वही आप Tier 2 कॉलेज की बात करें तो सैलरी कम से कम 20000/- रुपए महिना होता है |

दोस्तों आपके सैलरी आपके ऊपर निर्भर करता है | साथ ही साथ आप के कॉलेज पर भी निर्भर करता है | आप जीतने अच्छे कॉलेज में पढ़ते होंगे वहाँ उतनी बड़ी कंपनी आते होंगे Campus Placement के लिए | आपके जॉब लगने के Chance भी ज्यादा होता है |

Conclusion

तो हमने यह जाना की BBA Course Kya Hai, BBA kaise kare और इससे जुड़े महत्वपूर्ण चीजों के बारे में, मुझे आशा है की आप हमारे इस Blog से संतुष्ट होंगे | यदि आपको कोई शिकायत हो तो आप हमे Comment कर के बता सकते है |

सबसे जरूरी बात की आप जब भी इस कर्स में Admission लें रहे हों | आप किसी दलाल के बातों में न आए | आप सीधे कॉलेज जाकर सारी Information लें | या फिर किसी Senior से सलाह लें जो पहले से ही इस कोर्स को कर रहे हों या कर लिए हों |

यदि आप हमारे इस ब्लॉग BBA kaise kare से संतुष्ट है तो इसे अपने Social Media Account पर Share जरूर करें |

धन्यवाद !

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
%d bloggers like this: