Bdo Kaise Bane? BDO बनने के लिए क्या करना चाहिए?

Rate this post

दोस्तों आज हम जानेंगे की BDO Kaise Bane या BDO बनने के लिए क्या करना चाहिए?  साथ ही साथ हम यह भी जानेंगे की BDO बनने के लिए क्या Qualification चाहिए, कौन से परीक्षा देना परता है, एक BDO की Salary कितना होता है और भी इनसे जूरे तथ्यों के बारे मे |

दोस्तों आज के समय में सरकारी नौकरी कौन नहीं करना चाहता है | पर सरकारी नौकरी पाना इतना आसान नहीं रह गया है | क्योंकि Competition इतना ज्यादा हो गया है और जब बात करे BDO की तो हम अंदाजा लगा सकते है की यह कितना मुशकिल होगा | फिर भी लोग कठिन परिश्रम करते है और अपना Selection लेते है |

यदि आप भी BDO बनने के बारे मे सोच रहे है तो आप बिल्कुल सही जगह पर है | मै आपको इनसे जूरे सारी जानकारी दूंगा |

BDO Kya Hai ?

BDO का Full Form होता है “ Block Development Officer ” जिसे हिन्दी मे प्रखण्ड विकास पदाधिकारी कहते है | हमारे देश के जीतने भी ब्लॉक या प्रखण्ड होते है उन सभी के प्रशासनिक और विकास से जुड़े कार्य के लिए BDO को नियुक्त किया जाता है |

बहूत सारे ग्राम मिल कर एक प्रखण्ड या Block बनता है | उसमे जो भी कार्य होते है उनका देख रेख एक BDO करता है | जिसका नियुक्ति राज्य सरकार द्वारा किया जाता है |

BDO kya hai

BDO का काम 

एक BDO किसी भी ब्लॉक का मुख्य अधिकारी होता है | अतः उन्हे ब्लॉक से जुड़े उन सभी कार्यों को देखना होता है जो एक ब्लॉक के विकास के लिए जरूरी होता है |

जैसे उन्हे इस प्रकार के काम करने होते है :-

  • कृषि आपूर्ति करना जैसे खाद, वीज वितरण का देख रेख करना |
  • शिक्षा और स्वास्थ्य का आपूर्ति करना |
  • ब्लॉक में हुए कार्यों का रिपोर्ट बनाना |
  • पंचायतों के लिए जो योजनाए होते है उसे अम्ल में लाना |
  • पंचायत समिति के बैठक में भाग लेना |

इसे भी पढ़ें :- Income Tax Officer Kaise Bane

इसे भी पढ़ें :- Bank PO Kaise Bane

BDO Bane Ke Liye Qualification OR Eligibility Of BDO

BDO बनने के लिए आपको Graduate होना पड़ेगा | आपकी Graduation की डिग्री भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी University या विश्वविद्यालय से होनी चाहिए | यदि आपने Post Graduation किया है तब भी आप BDO बनने के लिए Eligible या योग्य है |

BDO बनने के लिए Age या आयू सीमा

BDO बनने के लिए अधिकतम उम्र 40 और न्यूनतम 21 वर्ष होनी चाहिए | आयु के नियम Reservation (आरक्षण) के हिसाब से होता है |                  

Category Minimum Age Maximum Age
General 21 40
OBC 21 43
SC/ST 21 45

BDO Kaise Bane | Exam Or Entrance

BDO बनने के लिए Public Service Commission द्वारा आयोजित परीक्षा मे बैठना परता है |  Public Service Commission तीन चरणों मे परीक्षा लेते है जैसे Preliminary, Main और Interview | हम आपको विस्तार से इन परीक्षाओ के बारे मे बताते है :-

BDO Preliminary Exam

इसे प्रारम्भिक परीक्षा भी कहा जाता है | इसमे 2 पेपर होते है जिसके लिए 2 घंटे मिलते है | कुल प्रश्नों की संख्या 250 होते है जो 200 अंक के होते है |

Paper Subject Full marks Total Question
1 General studies 200 150
2 CST 200 100

BDO Main Exam

जो अभियार्थी Preliminary पास कर जाते है उसे Main Exam में बैठना पड़ता है | यह Exam लिखित रूप मे लिया जाता है जिसमे कुल 4 Paper से प्रश्न पूछे जाते है |

इस परीक्षा में आपसे सामान्य हिंदी और निबंध से 150-150 अंक के दो प्रश्न पत्र पूछे जाते हैं | जबकि सामान्य अध्ययन के 2 प्रश्न पत्र पूछे जाते हैं जिसमे आपके 200-200 अंक के दोनों प्रश्न पत्र होते हैं।

BDO Interview Exam

जो अभियार्थी Prelims और Main परीक्षा पास कर जाते है उसे Interview के लिए बुलाया जाता है | यह परीक्षा मौखिक (Oral) के रूप मे लिया जाता है | इस परीक्षा में अभियार्थी का Confidence (आत्मविश्वास) और निर्णय लेने के क्षमता को देखा जाता है |

Examiner देखते है की आप कठिन घड़ी में कैसे निर्णय लेते है | यह परीक्षा कुल 100 अंक के होते है |

BDO Exam Syllabus

  • Current Affairs
  • Indian History
  • Indian And World History
  • Indian Politics
  • Environmental Science
  • General Science
  • Indian Economics
  • Hindi
  • English
  • Mathematics
  • Reasoning

BDO की Salary

BDO की सैलरी राज्य के हिसाब से होता है | क्योंकि BDO की सैलरी राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा तय किया जाता है |

पर एक BDO की सैलरी 9300/- से 34,800/- रुपए प्रतिमाह के आस पास होता है | इसके अलावा एक BDO को और भी सुविधाए दी जाती है | जैसे महँगाई भत्ता, मेडिकल सुविधा, सरकारी आवास, पेंशन |

Conclusion

दोस्तों मै उम्मीद करता हूँ की आपको हमारा यह ब्लॉग BDO Kaise Bane अच्छा लगा होगा | आज आपने इस ब्लॉग में जाना की BDO बनने के लिए क्या योग्यता चाहिए, एक BDO को कितना सैलरी मिलता है और एक BDO का काम होता है |

यदि आपको इस ब्लॉग में लिखे बातों से कोई शिकायत हो तो हमे बिल्कुल बता सकते है | आप चाहे तो इस ब्लॉग से जुड़ा अपना सवाल भी रख सकते है | आपको इसके लिए हमारे कमेन्ट बॉक्स में आना होगा और अपना शिकायत और सवाल कमेन्ट में लिखना होगा |

धन्यवाद!

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The best car loans for bad credit How to find the best auto loan rates. HDFC Bank Xpress Car Loan Bank Of America Car Loan Online Kitty Oneil : Google Doodle celebrates Kitty Oneil 77th birthday
%d bloggers like this: