IPS Kaise Bane? IPS कैसे बने हिन्दी में जानकारी |

Rate this post

हमारे देश में सरकारी नौकरी करना हर किसी का सपना होता है | सरकारी नौकरी ऐसी नौकरी है जहां आपका जॉब सुरक्षित होता है | आपको आपके पद से कोई निकाल नहीं सकता है आपके Retirement तक | हमारे यहाँ बहूत तरह के सरकारी नौकरी होते है |

जैसे रेल्वे, पुलिस, सुरक्षा विभाग, बैंक, शिक्षा इत्यादि | इन्ही सब में आता है IPS का पद जो पुलिस विभाग का उच्च अस्तर का पद होता है | हमारे देश के पुलिस विभाग में सबसे बड़ी Vacancy IPS का ही आता है | इस पद का शुरुआत 1948 में शुरू हुआ था | इस पद का बहाली केंद्र सरकार द्वारा किया जाता है |

तो आज हम जानेंगे की IPS Kaise Bane | साथ ही साथ हम यह भी जानेंगे की IPS की तैयारी कैसे करें ? दोस्तों IPS बहूत ही बड़ा पद होता है | इसलिए इसमे बहूत ज्यादा मेहनत करना होता है | कड़ी मेहनत के साथ साथ आपके पास Passion और जुनून भी होनी चाहिए IPS ऑफिसर बनने के लिए | तो चलिए IPS से जुड़े सारे तथ्यों के बाड़े में विस्तार से जानते है |

IPS Kya Hai

IPS का मतलब Indian Police Service या भारतीय पुलिस सेवा होता है | IPS का Cadre अथॉरिटी का नियंत्रण भारत सरकार के गृह मंत्रालय के पास होता है | IPS दो तरह से बना जाता है एक तो UPSC के तहत दूसरा स्टेट पुलिस सर्विस ऑफिसर का प्रमोशन करके IPS बनाया जाता है |

IPS Officer के विभिन्न शाखा होते है जैसे Crime Branch, Criminal Investigation, Home Guard, Traffic Bureau | इन्ही सब शाखा के अनुसार एक IPS ऑफिसर का जिम्मेदारी होता है |

इसे भी पढ़ें :- Daroga Kaise Bane

IPS Kaise Bane

IPS OFFICER HINDI

IPS बनने के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए?

IPS परीक्षा के आवेदन करने के लिए सबसे पहले आता है योग्यता Or Eligibility | जिसमे आपके आयु, पढ़ाई, शारीरिक योग्यता जैसे बातों को ध्यान में रखना होता है |

QualificationGraduation Or स्नातक (मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से)
AgeGEN- 21 से 32 साल

OBC- 21 से 35 साल

SC/ST- 21 से 37 साल

CitizenIndian Or भारतीय  (भूटान और नेपाल के नागरिक भी इसका परीक्षा दे सकते है)

IPS बनने के लिए Physical Requirement Or शारीरिक योग्यता

IPS बनने के लिए पुरुष और महिला दोनों के लिए शारीरिक योग्यता अलग से निर्धारीत किया गया है |

  • उचाई- पुरुष का ऊंचाई कम से कम 165 Cm और महिला की 150 Cm होनी चाहिए |
  • छाती- पुरुष का छाती 84 Cm और महिला की 79 Cm होनी चाहिए |
  • आँखों की Vision- यदि आपका (पुरुष और महिला) आँख Healthy है तो आपके आँखों का Vision (दृष्टि) 6/6 या 6/9 होना चाहिए | कमजोर आँख वालों की दृष्टि 6/12 या 6/9 होना चाहिए |

IPS Entrance Exam

अब आपके मन में यह सवाल होगा की IPS बनने के लिए कौन सा Entrance देना होगा | IPS बनने के लिए UPSC का परीक्षा देना होता है | जिसे केंद्र सरकार द्वारा आयोजित किया जाता है |

यह Entrance 3 चरणों में लिया जाता है | Preliminary, Mains और Interview जैसे परीक्षाओं को पास करना होता है |

IPS Entrance Exam Pattern & Syllabus

IPS का Syllabus Prelims और Mains परीक्षा के आधार पर बांटा गया है | चलिए सबसे पहले हम जानते है Prelims का Syllabus क्या है और इसके Exam Pattern क्या है ?

Preliminary Or प्रारंभिक परीक्षा

अभियार्थी को सबसे पहले Prelims परीक्षा में बैठना होता है | इस परीक्षा में 2 पेपर होते है दोनों पेपर में Objective प्रश्न पूछे जाते है | इस परीक्षा को CSAT (Civil Service Aptitude Test) भी कहा जाता है |

दोनों Paper 200-200 अंक और 2-2 घंटे के होते है | दोनों पेपर का Syllabus इस प्रकार के होते है |

Paper 1Paper 2
Current Affair (राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय)सामान्य मानसिक छमता
भारत की इतिहास और राष्ट्र आंदोलनComprehension
भूगोल (राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय)Decision Making एण्ड Problem Solving
आर्थिक और सामाजिक विकाशBasic Mathematics (10वीं तक का )
राज्य व्ययस्था और शासनLogical Reasoning & Analytical ability
Environment ScienceCommunication Skill

पेपर 2 Qualifying पेपर होता है जिसमे आपको 33% अंक होनी चाहिए Main परीक्षा में बैठने के लिए | Paper 2 को ही CSAT कहा जाता है | जिसे 2011 में UPSC के द्वारा जोड़ा गया था |

Main Or मुख्य परीक्षा

यह परीक्षा लिखित या Written में ली जाती है | इस परीक्षा में कुल 9 पेपर होते है | जिसमे 2 पेपर भाषा का होता है | इन दोनों पेपर में English अनिवार्य होता है और एक भाषा का पेपर आपको चुनना होता है, जैसे हिन्दी, गुजराती, तमिल, उर्दू, पंजाबी आदि | यदि आप नेपाली अभियार्थी है तो नेपाली भाषा के विषय भी चुन सकते है | बाँकी के 7 पेपर में 4 सामान्य ज्ञान के, 2 Optional और 1 निबंध का पेपर होता है |

तो चलिए इन सभी पेपर के बारे में विस्तार से जानते है |

पेपर विषयअंक
पेपर 1 English·        काम्प्रीहेन्शन

·        Translation

·        निबंध (Short)

·        शब्दकोष और Usage

·        सार या Precis लेखन

300
पेपर 2 चुनी हुई विषय·        काम्प्रीहेन्शन

·        निबंध (Short)

·        शब्दकोष और Usage

·        सार या Precis लेखन

300
पेपर- 3 निबंध·        अभियार्थी को 2 निबंध लिखना होता है |250
पेपर- 4 सामान्य ज्ञान·        विश्व का इतिहास

·        भारतीय संस्कृति

·        विश्व और भारत के भूगोल

·        सामाजिक मुद्दे

250
पेपर- 5 सामान्य ज्ञान·        शासन

·        संविधान

·        अंतरराष्ट्रीय संबंध

·        सामाजिक न्याय

·        राजनीति तंत्र

250
पेपर- 6 सामान्य ज्ञान·        टेक्नॉलजी

·        इंडियन Economy

·        पर्यावरण

·        बाइओडाइवर्सटी

·        सुरक्षा

250
पेपर- 7 सामान्य ज्ञान·        Ethics

·        Integrity

·        प्रशासनिक योग्यता

250
पेपर- 8 सामान्य ज्ञान (Optional)चुकी यह एक Optional Paper होता है तो इसका विषय आपके चुने हुए Paper के अनुसार होता है |250
पेपर- 9 सामान्य ज्ञान (Optional)चुकी यह भी एक Optional Paper होता है तो इसका विषय आपके चुने हुए Paper के अनुसार होता है |250

Interview

यह अंतिम चरण का परीक्षा होता है IPS बनने के लिए | जिसमे उमीदावर का Personality Test किया जाता है | साथ ही साथ निर्णय लेने की शक्ति, Current Affair, उमीदवार के Interest से जुड़े सवाल पूछे जाते है | इस परीक्षा को वैसे उमीदवार दे सकते है जो Prelims और Main परीक्षा को सफलतापूर्वक पास कर लिए होते है |

यह परीक्षा 275 अंक का होता है जिसमे समय की सीमा 45 मिनट निर्धारीत किया गया है | जो उमीदवार इस Interview को पास कर लेते है | उसका नाम Merit List में आता है और फिर उसको 2 साल के Training के लिए भेजा जाता है |

ट्रैनिंग में पहले 3 महीने का Foundation Course कराया जाता है | उसके बाद लाल बहादुर शास्त्री नैशनल अकैडमी ऑफ Administration, Mussoorie और सरदार वल्लव भाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकैडमी, हैदराबाद में पूरा ट्रैनिंग कराया जाता है |

इसे भी पढ़ें :- Income Tax Officer Kaise Bane

IPS Officer Ka Salary Kitna Hota Hai

एक IPS Officer की शुरुआती Salary 56000 रुपए प्रति महिना होता है | जैसे आपका पोस्ट बढ़ता है उस तरह से आपकी सैलरी भी बढ़ता है | क्योंकि एक DGP का सैलरी 250000 रुपए प्रति महिना होता है |

Conclusion

तो ये थी IPS Kaise Bane के बारे में जानकारी | दोस्तों इस ब्लॉग में हमने उन सभी चीजों का उल्लेख कर दिया है जो एक आईपीएस के अभियार्थी को जरूरत परता है | एक परीक्षा आसान तो नहीं होता है लेकीन यदि आपके मन में दृढ़ संकल्प हो तो कुछ भी आसान हो सकता है | यह परीक्षा वो लोग ही पास करते है जिनके पास लगन, मेहनत और समाज एवं देश के प्रति सेवा भाव होता है |

मुझे आशा है की आपको हमारा यह ब्लॉग IPS Kaise Bane अच्छा लगा होगा | यदि आप इस Article से संतुष्ट है तो हमे Comment करके जरूर बताए |

धन्यवाद !

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
%d bloggers like this: